श्रीहरिकोटा: GSLV-F16 और NISAR के प्रक्षेपण को लेकर ISRO का बयान सामने आया है। ISRO ने कहा, “GSLV-F16 और NISAR के प्रक्षेपण का दिन आ गया है। GSLV-F16 अपने निर्धारित स्थान पर मजबूती से खड़ा है। NISAR तैयार है। आज शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से प्रक्षेपण होगा।”
क्यों हो रहा प्रक्षेपण?
वैश्विक पृथ्वी अवलोकन के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में ये काम किया जा रहा है। नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह 30 जुलाई, 2025 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस उपग्रह को पृथ्वी की उच्च-रिज़ॉल्यूशन, सभी मौसमों में, दिन-रात की तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।